संवाददाता प्रवीण गौर कि खास रिपोर्ट सिवनी मालवा//बसंत पंचमी पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सिवनी मालवा सरस्वती शिशु मंदिर बघवाड़ा में विद्या की देवी मां सरस्वती का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया गायत्री परिवार से पधारे परिवार्जक पंडित विजय शंकर द्विवेदी सेवानिवृत पुलिस निरीक्षक इटारसी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित , श्री भैया लाल जी मालवीय गायत्री साधक इटारसी, श्री नरेश चौहान पूर्व पार्षद इटारसी , ने बताया कि वेद पुराणों में मां सरस्वती के प्रकट उत्सव की महिमा का वर्णन किया है ।कहा गया कि व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु तक 16 संस्कार होते हैं उनमें से विद्यारंभ संस्कार 10 नंबर का है। इस दिन बच्चों का विद्यालय में नाम लिखवाते हैं किसी ब्राह्मण से उसका विद्यारंभ संस्कार कराते हैं तो निश्चित ही वह बालक तीव्र बुद्धि का होता है। कार्यक्रम में 30 भैया बहनों ने स्लेट पर जो है ओम , स्वास्तिक बनाकर भैया बहनों का विद्यारंभ संस्कार करवाया। गायत्री परिवार के द्वारा विद्यालय में एक कुंडीय यज्ञ कराया गया इसमें विद्यालय के आचार्य परिवार भैया, बहिनों एवं अन्य ग्रामों से पधारे पालकों ने यज्ञ में आहुति डालकर कर कार्यक्रम संपन्न कराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश देवड़ा ने गायत्री साधकों का शाल श्रीफल से स्वागत किया, एवं सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय का समस्त स्टाफ राजकुमार लौवंशी, संतोष कलोसिया, रामफल खरे, श्रीमती शीला मेहरा , उषा राजगीरे,श्रीमती रेखा देवड़ा, श्रीमती गीता मेहरा, स्मिता मेहरा, सुश्री क्षमा लौवंशी
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722
