संघ शताब्दी वर्ष: रोहना में मौनी अमावस्या पर आयोजित हुआ विराट हिंदू सम्मेलन I
नर्मदापुरम (ग्रामीण)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर ग्रामीण मंडल रोहना में एक भव्य ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ का आयोजन किया गया । इस विशाल समागम को लेकर हिंदू समाज और संघ कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।
सांस्कृतिक एकता का बनI केंद्र-आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित यह सम्मेलन सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को जाग्रत करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। मौनी अमावस्या पर हुए इस कार्यक्रम में नर्मदापुरम, के ग्रामीण अंचलों से हजारों की संख्या में नागरिक आये, सम्मेलन को सफल बनाने के लिए रोहना मंडल के गांवों में, सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया । कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर पीले चावल देकर समाज को आमंत्रित किया गया । कार्यक्रम, स्थल पर बैठक व्यवस्था, सुरक्षा और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए अलग-अलग टोलियां बनाई गई ।
राष्ट्र निर्माण का संकल्प-सम्मेलन के दौरान वक्ताओं द्वारा संघ की शताब्दी यात्रा, राष्ट्र निर्माण में हिंदुओं की भूमिका और वर्तमान सामाजिक चुनौतियों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बिखरे हुए समाज को एक सूत्र में पिरोना और सनातन संस्कृति के प्रति गौरव भाव जगाना है।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अरुण राणा ने इतिहास में हुए संघर्ष एवं बलिदान की गाथा से सभी के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत की देशभर में होने वाले हिंदू सम्मेलनों की आवश्यकता है। और भविष्य में होने वाले इसके प्रभाव से सभी को अवगत कराया सभी ने एकजुटता से देश हित में समाज हित में आपस में छोटे-छोटे जाति भेद वर्ण भेद समाप्त कर सामाजिक समरसता का संकल्प लिया। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य ही सामाजिक समरसता है। इससे पूर्व समाज के प्रत्येक जाति वर्ग के वरिष्ठ लोगों का सम्मान भी किया गया ।कार्यक्रम समिति के संयोजक जीवन सिंह राजपूत, राम मोहन अग्रवाल, सुनील साहू, चंदन साहू, जसवंत सिंह, संजय सिंह, दीपक सिंह, शंकर सिंह, छोटेलाल, गणेश सिंह एवं सभी सदस्यों ने मिलकर,भारत माता की आरती की एवं वंदे मातरम गायन किया गया । उसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का संचालन सचिन दुबे ने किया ,एवं आभार समिति की ओर से नितिन सिंह राजपूत ने किया।
पत्रकार-कुणाल पासवान
Mob-7581988260

