इटारसी-शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटारसी ,के तत्वाधान में आज विशेष सात दिवसीय शिविर का तीसरा दिन है । इसमें एनएसएस की स्वयं सेविकाओं द्वारा योगा एवं पीटी की गई तथा कस्तूरी ग्रीन नर्सरी का भ्रमण किया गया।और वृक्षारोपण कर मृदा संरक्षण पर रैली निकाली गई और ग्रामीण सर्वे के साथ ही स्वच्छता अभियान भी चलाया गया एवं आज के बौद्धिक सत्र में विभाग-अध्यक्ष प्राणी शास्त्र डॉ सुसन मनोहर द्वारा जैव विविधता पर प्रकाश डाला गया और पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ मुकेश जोठे द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना की विशेष जानकारी प्रदान की गई है और कार्यक्रम अधिकारी बालक इकाई डॉ आशुतोष मालवीय द्वारा भी राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य के बारे में बताया गया। वाणिज्य विभाग -अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार गुप्ता द्वारा वित्तीय साक्षरता पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी बालिका इकाई डॉ.लक्ष्मी ठाकुर द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन स्वयं सेविका पलक चौधरी द्वारा किया गया। इस कार्य में कुमकुम मालवीय, ,विराज नामदेव, अंजलि मंडलेकर, नीलम यहके, इच्छता राजोरिया, दुर्गा चौरे व दुर्गेश्वरी मौर्य स्वयं सेविकाओं सहयोग दिया।पत्रकार-कुणाल पासवान मो-7581988260
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

