इटारसीI
स्व. पंकज गोयल जी की स्मृति मैं फाइटर फुटबॉल क्लब एवं जिला फुटबॉल संघ नर्मदापुरम द्वारा आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल नर्मदापुरम गोल्ड कप का भव्य शुभारंभ
श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया, खेल प्रशाल खेड़ा इटारसी पर किया गया फाइटर फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष श्री सत्यम अग्रवाल एवं फाइटर फुटबॉल क्लब के कोच श्री भागवत सिंह राजपूत जी ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन का प्रथम मैच दिनांक 27-1-2026 को फाइटर फ़ुटबॉल क्लब इटारसी बनाम न्यू वाल्मीकि एफ.सी.बड़वानी के मध्य खेला गया इस मुक़ाबले में फाइटर फ़ुटबॉल क्लब इटारसी 2-1 के स्कोर से विजय रही। एवं प्रतियोगिता के दूसरे दिन का दूसरा मैच भारती क्लब जबलपुर बनाम पुलिस बॉयज़ बालाघाट के मध्य खेला गया इस मुक़ाबले में 3-1 के स्कोर से पुलिस बॉयज़ बालाघाट विजय रही।
प्रथम मैच के मुख्य अतिथि के रूप मे माननीय SDOP श्री वीरेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे, एवं
दूसरा मैच के मुख्य अतिथि के रूप मे कांग्रेस नगर अध्यक्ष श्री कन्हैया गोस्वामी जी , पार्षद श्री अमित कापरे , श्री गुड्डू गोस्वामी , श्री मुकेश चौधरी जी, फाइटर फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष सत्यम अग्रवाल , श्री निपुण गोठी , किशोर पांडे , अजय चौधरी, रितेश शर्मा , निलेश चौधरी ,कोच श्री भागवत सिंह राजपूत , श्री मौसम रघुवंशी जी ,श्री श्याम सिंह, नीरज यादव ,गोलू दबंग, प्रवीण तंवर , सचिन वर्मा, सागर रैकवार,विशाल कुशवाहा,कृष्णा साहू, विनय यादव,तौसीफ खान,मोहित अतुलकर,रवि श्रीवास्तव,देवू कुशवाह,अंकुश मालवीय, यश नामदेव ,विशेष रूप से उपस्थित रहे। आज के मुख्य रैफरी के रूप मैं मैच DFA रजिस्टर्ड मैच कमिश्नर तोसीब ख़ान नीमच से एवं असिस्टेंट रेफ़री के रूप में आर्यन सिसोदिया, अनजल सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।

पत्रकार-कुणाल पासवान
Mob-7581988260

