टीकमगढ़। शहर के पुरानी टेहरी मोहल्ले में 14 फरवरी 2026 की सुबह सामने आए संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पहले इसे आत्महत्या बताया जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में यह हत्या निकली। मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार 14 फरवरी की सुबह थाना कोतवाली को सूचना मिली थी कि रामकिशोर रजक ने अपने घर में सिर पर पत्थर मारकर आत्महत्या कर ली है और उसका शव खून से लथपथ पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कोतवाली रवि भूषण पाठक सहित पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान परिस्थितियां संदिग्ध पाई गईं, जिस पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 84/26 कायम कर मामले की विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी राहुल कटरे और थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने एफएसएल एवं साइबर सेल की सहायता से जांच आगे बढ़ाई और मृतक की पत्नी सीमा रजक तथा उसके परिचित सुनील चढ़ार को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के बीच अवैध संबंध थे, जिसके चलते दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची। घटना की रात पत्नी ने अपने प्रेमी को घर बुलाया और पति रामकिशोर रजक के सिर पर पत्थर से गंभीर चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर दी, बाद में मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।
मृतक रामकिशोर रजक (40) निवासी पुरानी टेहरी टीकमगढ़ था। गिरफ्तार आरोपियों में उसकी पत्नी सीमा रजक (35) और सुनील चढ़ार पिता परमानंद चढ़ार निवासी बुनकरयाना मोहल्ला, पुरानी टेहरी शामिल हैं।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक, उपनिरीक्षक राजवीर यादव, नौने सिंह, कविता द्विवेदी, प्रधान आरक्षक रतिराम, महिला आरक्षक अफरोज, आरक्षक गजेन्द्र, अर्जुन तोमर, आकाश पांडे, ऋषि राय, संजय तथा महिला आरक्षक कामिनी, सुधा, रामसखी एवं एनआरएस अजय की विशेष भूमिका
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

