सोमलवाडा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
सिवनी मालवा- लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदा पुरम के आदेश अनुसार हर घर तिरंगा अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोमलवाडा द्वारा ग्राम में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया तिरंगा यात्रा स्कूल से शुरू होकर ग्राम के विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस स्कूल पहुंची छात्र-छात्राओं द्वारा नारे लगाए गए तिरंगा यात्रा में सभी छात्र-छात्राएं, मेहराज अली ब्लॉक प्रबंधक एन आर एल एम जनपद सिवनी मालवा, प्राचार्य राममोहन रघुवंशी, ग्राम सरपंच श्रीमती दुर्गाबाई परते तथा ग्राम में गठित महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं संस्था के शिक्षक वीरेंद्र यादव, राजेश देवडिया, शिव शंकर चौधरी, अखिलेश यादव ,मधु हुरमाडे, योगेंद्र मालवीय, आशीष यादव, सुनीता राजपूत, शिखा रघुवंशी शिवम ठाकुर आदि उपस्थित थे
