टीकमगढ़ । पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन डॉ. हिमानी खन्ना ने पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के साथ स्थित दिशा लर्निंग सेंटर का दिनांक 18 जून 2025 को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेंटर में संचालित व्यवस्थाओं जैसे विद्यार्थियों को शांत,सुरक्षित माहौल, बेहतर बैठने की व्यवस्था,फ्री वाईफाई,दैनिक अखबार,मैगज़ीन सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों की उपलब्धता ,ग्रुप स्टडी आदि की विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना की। आईजी डॉ. हिमानी खन्ना ने दिशा लर्निंग सेंटर के शिक्षकों और विद्यार्थियों से मुलाकात की और उनसे संवाद किया । इस अवसर पर, “प्रतिभा सम्मान अभियान” के तहत सेंटर के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया गया।
आईजी डॉ. हिमानी खन्ना द्वारा पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के साथ पुलिस लाइन परिसर में संचालित दिशा लर्निंग सेंटर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की सराहना की ।,प्रतिभा सम्मान अभियान के अंतर्गत, सेंटर के छात्रों को उनके कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।,डॉ. खन्ना ने बच्चों से संवाद कर उनकी सफलता के प्रति प्रेरित किया और उन्हें बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान, डॉ. खन्ना ने कहा, इस तरह के शैक्षिक और सामाजिक प्रयासों से समाज में बदलाव लाया जा सकता है। हम सभी को इन विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए हरसंभव मदद करनी चाहिए।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

