टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोतिय के निर्देशानुसार मंगलवार को डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजली शर्मा ने शहर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर निर्माण एवं स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच करते हुए संबंधित ठेकेदारों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान श्रीमती शर्मा ने अमृत-2 योजना अंतर्गत महेंद्र सागर तालाब लंका रोड पर चल रहे पेचिंग कार्य का अवलोकन किया। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 21 स्थित बड़ी मजार क्षेत्र में बिछाए गए पेवर ब्लॉक, वार्ड क्रमांक 05 में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास निर्मित सीसी रोड तथा वार्ड क्रमांक 12 में टचिंग ग्राउंड की ओर जाने वाले मार्ग पर डाली जा रही सीसी रोड का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विभिन्न वार्डों में चला नाली सफाई अभियान
नगर पालिका द्वारा शहर में विशेष नाली सफाई अभियान भी चलाया गया। अभियान के तहत अवस्थी चौराहे से मुकेश लॉज तक लगभग 200 मीटर नाली की सफाई कराई गई। वहीं वार्ड क्रमांक 15 में लगभग 300 मीटर, वार्ड क्रमांक 21 की शनि कॉलोनी में लगभग 200 मीटर, वार्ड क्रमांक 09 कटरा बाजार में लगभग 200 मीटर तथा वार्ड क्रमांक 23 में पार्षद द्वारा चिन्हित लगभग 300 मीटर नाली की सफाई कराई गई। सफाई के साथ-साथ संबंधित क्षेत्रों से कचरा भी तत्काल उठवाया गया।
मच्छर नियंत्रण हेतु कराया गया दवा छिड़काव
स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सेल सागर चौराहे से डॉ. खान की गली होते हुए पुराने बस स्टैंड तक मच्छर नियंत्रण के लिए कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया गया। इसके अतिरिक्त संबंधित वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के प्रयास किए गए।
भ्रमण के दौरान नगर पालिका उपयंत्री अजय दीक्षित, दीपक विश्वकर्मा तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर शुभम वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

