टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना देहात पुलिस ने लूट की गंभीर घटना का मात्र 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 19 मई 2026 को फरियादी हरप्रसाद पाल उर्फ माते निवासी ग्राम उत्तमपुरा थाना देहात ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी सुमित कोरी उर्फ माफिया, एवं नितिन अहिरवार उर्फ बाबू द्वारा रास्ता रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर उसका रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन एवं ₹17,500 नगद लूट लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी एवं लूट के खुलासे हेतु निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री राहुल कटरे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी देहात चंद्रजीत यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर कार्रवाई प्रारंभ की गई।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए घटना के 12 घंटे के भीतर आरोपियों सुमित कोरी उर्फ माफिया, नितिन उर्फ बाबू अहिरवार तथा एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के कब्जे से — रुपए 17,500 नगद
रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल 12 बोर का कट्टा एवं 2 जिंदा कारतूस
बरामद किए गए। कुल बरामद मशरूका की कीमत लगभग रुपए 24700 आंकी गई है।
इस त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि टीकमगढ़ पुलिस अपराध नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा के प्रति पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
सराहनीय भूमिका
थाना देहात प्रभारी चंद्रजीत यादव ,उनि वीणा विश्वकर्मा,उनि मयंक नगाइच (साइबर सेल), सहायक उपनिरीक्षक गोटीराम प्रजापति,प्रधान आरक्षक अभय मिश्रा,ताजुद्दीन ख़ान,रहमान खान (साइबर सेल),सुनील राय,आरक्षक अरविंद निरंजन,अरबाज अली,अंकित दुवेदी,राघवेन्द्र शर्मा,रवि रजक,पुष्पेंद्र सिंह,योगेश चढ़ार,कमल अहिरवार,राजवीर,आरक्षक चालक जितेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

