टीकमगढ़। जिला कांग्रेस कार्यालय में अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग की बैठक आयोजित हुई, जिसमें जिला प्रभारी डॉ. खलील खान की मौजूदगी में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग के जिला अध्यक्ष पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए तथा इच्छुक दावेदारों से संवाद कर उनके विचार जाने गए।
बैठक में संगठन के जमीनी स्तर पर विस्तार, पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कांग्रेस नेताओं ने संगठन को नई ऊर्जा के साथ सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन साहू, जिला संगठन महासचिव संजय नायक, पूर्व प्रदेश सचिव इरशाद मोहम्मद कुरैशी, शंकर काजी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. इसरार, अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग के जिला अध्यक्ष खलील खान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनीश अहमद, फरीद खान, अंकित जैन, हसन अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

