टीकमगढ़। जिले में लगातार बढ़ते तापमान एवं भीषण गर्मी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से लू (हीट स्ट्रोक) से बचाव संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है। टीकमगढ़ पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में विशेष सतर्कता बरतें तथा आवश्यक सावधानियों का पालन करें।
पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने कहा कि अत्यधिक गर्मी और तेज धूप के कारण हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। शरीर में पानी एवं आवश्यक लवणों की कमी होने से व्यक्ति चक्कर आना, बेहोशी, कमजोरी एवं अन्य गंभीर समस्याओं का शिकार हो सकता है।
लू के प्रमुख लक्षण
▪️ तेज बुखार एवं शरीर का अत्यधिक गर्म होना
▪️ चक्कर आना या बेहोशी महसूस होना
▪️ तेज सांस चलना एवं बेचैनी होना
▪️ सिरदर्द, उल्टी या मतली की शिकायत
▪️ त्वचा का लाल एवं शुष्क हो जाना
▪️ अत्यधिक कमजोरी एवं पसीना कम आना
लू से बचाव हेतु महत्वपूर्ण सावधानियां
▪️ पर्याप्त मात्रा में पानी एवं तरल पदार्थों का सेवन करें।
▪️ दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचें।
▪️ हल्के, सूती एवं ढीले कपड़े पहनें।
▪️ अधिक समय तक धूप में रहने से बचते हुए छायादार स्थानों पर रहें।
▪️ मौसमी फल, जूस एवं ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करें।
▪️ शरीर में पानी एवं नमक की कमी से बचने के लिए ORS का उपयोग करें।
▪️ लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता प्राप्त करें।
टीकमगढ़ पुलिस की नागरिकों से अपील
टीकमगढ़ पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि गर्मी के इस मौसम में स्वयं के साथ-साथ बच्चों, बुजुर्गों एवं जरूरतमंद लोगों का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्वास्थ्य सेवाओं एवं प्रशासन से संपर्क करें।
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने कहा कि —
“सतर्कता और सावधानी अपनाकर ही भीषण गर्मी और लू से सुरक्षित रहा जा सकता है।”
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

