टीकमगढ़। आधुनिक भारत के निर्माता, कंप्यूटर क्रांति के जनक एवं देश के सबसे युवा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर टीकमगढ़ विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने स्व. राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी केवल एक नेता नहीं, बल्कि देश के युवाओं की धड़कन थे और आज भी युवाओं के प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत की मजबूत नींव राजीव गांधी ने रखी थी। आज देश डिजिटल युग में जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, उसकी दूरदर्शी परिकल्पना राजीव गांधी ने वर्षों पहले कर ली थी।
विधायक बुंदेला ने कहा कि आज हर व्यक्ति के हाथ में मोबाइल फोन और तकनीक की जो पहुंच दिखाई देती है, उसके पीछे राजीव गांधी की सोच और विजन था। उन्होंने भारत को 21वीं सदी की ओर ले जाने का सपना देखा और उसे साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए।
उन्होंने आगे कहा कि राजीव गांधी आज भी हर भारतीय के दिल में जीवित हैं और युवाओं की ऊर्जा के रूप में धड़कते हैं। उनकी छवि आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी में दिखाई देती है और कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

