टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा आगामी सिंहस्थ 2028 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त पुलिस बल के प्रशिक्षण संबंधी तैयारियों की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 01 जून 2026 से 26 दिसंबर 2026 तक जिले के संपूर्ण पुलिस बल को सिंहस्थ 2028 के दौरान लागू की जाने वाली पुलिस व्यवस्थाओं सुरक्षा प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण संबंधी विषयों पर जिला स्तर पर प्रशिक्षित किए जाने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा पाठ्यक्रम प्रशिक्षकों की नियुक्ति सुरक्षा व्यवस्था आपदा प्रबंधन यातायात नियंत्रण भीड़ प्रबंधन संचार व्यवस्था सहित सिंहस्थ आयोजन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु लगभग 30 विभिन्न विषय निर्धारित किए गए हैं जिन पर विषय विशेषज्ञों द्वारा चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला स्तर पर पुलिस कंट्रोल रूम पुलिस लाइन ग्राउंड एवं पुलिस लाइन परिसर में आयोजित किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित तरीके से तैयार की जाए जिससे जिले का पुलिस बल सिंहस्थ 2028 जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में प्रभावी भूमिका निभाने हेतु पूर्णत सक्षम हो सके।
बैठक में उज्जैन में आयोजित 21 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके रक्षित निरीक्षक कैलाश पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। इस कार्य में रक्षित निरीक्षक कनक सिंह चौहान सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी सहयोग प्रदान करेंगे।
टीकमगढ़ पुलिस द्वारा सिंहस्थ 2028 की व्यवस्थाओं को लेकर प्रारंभ की गई यह तैयारी भविष्य में बेहतर सुरक्षा समन्वय एवं जनसुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

