टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने आज डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका टीकमगढ़ प्रशासक श्रीमती अंजली शर्मा के साथ
नगर की नजाई सब्जी एवं अनाज मंडी परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ नागरिकों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने मंडी के बाहर से अंदर तक छोटे एवं बड़े व्यापारियों की दुकान की बैठक व्यवस्था सुनियोजित करने के लिए निर्देशित किया एवं सब्जी फल एवं अनाज के ठेलो की बैठक के लिए पर्याप्त स्थान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि किसानों व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने कहा कि मंडी में स्थायी व्यापारियों एवं अस्थायी व्यापारियों के लिए उचित व्यवस्था बनाएंगे। निरीक्षण के दौरान मंडी परिसर में नागरिकों के लिए एक निश्चित स्थान पार्किंग व्यवस्था के लिए चिन्हित करने के निर्देश दिए ताकि मंडी परिसर में अनावश्यक ट्रैफिक को कम किया जा सके।
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने संबंधित अधिकारियों से मंडी परिसर में पेयजल एवं छायादार स्थानों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा जिससे गर्मी के मौसम में व्यापारियों और खरीदारों को राहत मिल सके। इसके अतिरिक्त मंडी परिसर में शौचालयों की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया एवं बताया गया कि नगरपालिका की तरफ से शौचालय का टेंडर किया जा चुका एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए शौचालय का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि निरीक्षण के उपरांत मंडी परिसर में किसानों व्यापारियों एवं आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी व्यवस्थायें सुनियोजित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर कार्ययोजना शुरू की जाएगी।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका टीकमगढ़ प्रशासक श्रीमती अंजली शर्मा तहसीलदार टीकमगढ़ सत्येंद्र सिंह गुर्जर एवं सीएमओ नगरपालिका ओमपाल सिंह भदौरिया पार्षद अभिषेक खरे वार्डवासी जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

