टीकमगढ़। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में कानून-व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में असूचना संकलन कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली।
बैठक में संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा करते हुए सतर्क निगरानी, गश्त व्यवस्था मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। एसपी ने सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं भड़काऊ पोस्ट करने वालों के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
साथ ही फील्ड इंटेलिजेंस नेटवर्क मजबूत करने, सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान एवं शांति समिति बैठकों के माध्यम से विभिन्न समुदायों के बीच संवाद स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में विशेष शाखा, साइबर सेल एवं असूचना संकलन शाखा के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

