टीकमगढ़। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मानवीय संवेदना समिति द्वारा संचालित निःशुल्क प्याऊ पर गायत्री परिवार के सदस्यों एवं नारी शक्ति ने जल सेवा करते हुए राहगीरों को शरबत पिलाया। भीषण गर्मी और लगभग 45 डिग्री तापमान के बीच बस स्टैंड पर की गई इस सेवा कार्य की लोगों ने मुक्त कंठ से सराहना की।
इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. योग रंजन ने कहा कि गंगा दशहरा जैसे पवित्र पर्व पर जल सेवा करने का सौभाग्य मानवीय संवेदना समिति के माध्यम से मिला, जो सभी के लिए प्रसन्नता और संतोष की बात है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करते हैं।
स्थानीय बस स्टैंड स्थित समिति की प्याऊ पर आयोजित सेवा कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डॉ. योग रंजन, विष्णु शर्मा, परिमल व्यास, प्रिया शर्मा, कृष्णा शर्मा, रमेश खरे सहित गायत्री परिवार के कई सदस्यों ने राहगीरों को शरबत पिलाकर जल सेवा की।
कार्यक्रम के दौरान यात्रियों एवं स्थानीय लोगों ने समिति द्वारा लगातार किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। समिति के सचिव मनीराम कठेल ने आमंत्रित अतिथियों एवं गायत्री परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पत्रकार सौरभ खरे, इरफान अहमद, अंकित खरे “अंकू”, दिप्पू सोनी, के.एल. टेलर, देवेंद्र योगी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

