टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के मार्गदर्शन में संचालित साप्ताहिक जनसुनवाई एवं नागरिक संवाद कार्यक्रम आमजन और पुलिस के बीच विश्वास एवं सहयोग को मजबूत बना रहा है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव साझा किए।
इस दौरान एसपी श्री मंडलोई ने सभी नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया। अन्य प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए गए।
विशेष रूप से महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं जरूरतमंद लोगों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के साथ सुना गया। एसपी के निर्देश पर थाना एवं चौकी स्तर तक जनसुनवाई व्यवस्था को प्रभावी बनाया गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर लोगों को त्वरित राहत मिल रही है।
एसपी श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने कहा कि संवेदनशील संवाद और निष्पक्ष कार्यवाही ही पुलिस और जनता के बीच मजबूत विश्वास की आधारशिला है।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

