टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में टीकमगढ़ पुलिस ने एक बार फिर उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का परिचय देते हुए सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है कि जिला टीकमगढ़ लगातार 7वीं बार प्रदेश में अव्वल रहा है, जो पुलिस प्रशासन की कार्यकुशलता, जवाबदेही एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं पुलिस कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि आमजन की शिकायतों का समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण ही पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि टीम भावना, सतत मॉनिटरिंग एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली के कारण यह सफलता संभव हो सकी है।
एसपी श्री मंडलोई ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी समर्पण और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते रहने के निर्देश दिए, ताकि आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके। जिले की इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

