बैतूल। विवेकानंद गाइडेंस प्रकोष्ठ के द्वारा शनिवार को शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में कमोडिटी डेरिवेटिव पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. देवी सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला में पगडंडी एजूसोल रिसोर्स से पार्टनर जितेंद्र धुंडे द्वारा विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यशाला में उपस्थित विद्यार्थियों को कमोडिटी क्या है, कमोडिटी डेरिवेटिव में ट्रेडिंग कैसे की जाती है, कमोडिटी में फ्यूचर ऑप्शन, फॉरवर्ड ट्रेडिंग कैसे की जाती है, शिकायत एवं निवारण प्रणाली के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान छात्र-छात्राओं के प्रश्नों का समाधान भी किया गया। कार्यशाला में डॉक्टर साहेब राव झरबडे के द्वारा स्वागत किया गया। वहीं प्राचार्य डॉ.देवी सिंह सिसोदिया ने विद्यार्थियों को अपने उद्बोधन में आवश्यक जानकारियां देकर जागरूक किया। आभार डॉ.अनामिका वर्मा ने व्यक्त किया। कार्यशाला में डॉ.याहमीन जिया, डॉ अजय कुमार चौबे, प्रो. पाटनकर, डॉ. दामोदर झाड़े, प्रो. खेमराज महाजन, मोहित भोपते, विशाल मालवीय, आकाश प्रजापति, प्रकाश झरबडे, रश्मि मालवीय सहित महाविद्यालय का स्टाफ, छात्र मौजूद रहे।





