मुलताई। स्थानीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्टॉप के लिए प्राचार्य डॉ.वर्षा पुराना खुराना के मार्गदर्शन में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड की वित्तीय शिक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सेबी के प्रशिक्षक जितेंद्र धुंडे द्वारा कार्यकारियो के लिए बचत एवं निवेश, भारतीय बचत एवं निवेश, भारतीय प्रतिभूति बाजार, म्यूच्यूअल फंड वित्तीय प्लानिंग एवं सेबी की शिकायत निवारण प्रणाली के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कार्यशाला में कार्यकारीयो के प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए। कार्यशाला का संचालन डॉ.मदन ठाकरे ने किया। कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राध्यापकगन डॉ.बीआर बारस्कर, डॉ.नरेंद्र कुमार, प्रो.गिरजा मालवीय, डॉ.संगीता बघेल, संदीप बिनझाड़े, डॉ. पंकज झाड़े, कीर्ति नागले, डॉ.कल्पना बिसन्द्रे प्रमुख रूप से उपस्थित रही।

