नर्मदापुरम : भारतीय जनता युवा मोर्चा नर्मदापुर मण्डल ने जिलाध्यक्ष दीपक महालहा के निर्देशन पर तीर्थ क्षेत्र श्री सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोधस्वरूप झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 300 पोस्टकार्ड भेजे ।
भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष सुन्दरम अग्रवाल ने बताया कि झारखंड सरकार गिरिहीड जिले में स्तिथ जैन तीर्थ श्री सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने जा रही है , पर्यटन स्थल के रूप मे विकसित होने पर वहाँ वे सभी गतिविधियां शुरू हो जाएगी जो जैन समाज को अस्वीकार्य है अतः समाज की भावना को ध्यान में रखते हुए एवं श्री सम्मेद शिखर जी की पवित्रता अक्षुण्ण बनाये रखने हेतु झारखण्ड सरकार को अपना निर्णय वापिस लेना चाहिये ।
युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने भाजपा के वरिष्ठजनों एवं आम जनमानस से पोस्टकार्ड लिखवा कर झारखंड के मुख्यमंत्री को पोस्ट किए ।
इस अवसर पर भाजपा नगरमंत्री मनीष परदेशी,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रूपेश राजपूत, जिला मंत्री गौरव नायक, विशाल दीवान, जिला मीडिया प्रभारी अंकित सैनी, रहमान खान, वीरू पटवा, दुर्गेश मिश्रा, जयन्त चौहान, जसवीर बावरा, अमन चुटीले, सुमित मीना, प्रवेश सोनी, केतन बरगले,श्री राम सगर, हर्ष सराठे, यश तिवारी, ऋषभ शुक्ला आदि भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

