टीकमगढ़। अषाढी़ मेलों की श्रृंखला में 11 अगस्त 2026 मंगलवार को नगर के राजमहल के समीप स्थित रौरइया हनुमान मंदिर प्रांगण में मेले का आयोजन किया गया। यह मेला प्रतिवर्ष आषाढी मेलों की श्रृंखला में आयोजित होता है जहां इस वर्ष भी इस श्रृंखला में इस मेले का आयोजन हुआ और मेला लगाया गया। इस मौके पर मंदिर में साज-सज्जा सहित संकट मोचन हनुमान जी महाराज का साजो-श्रृंगार, महा आरती, प्रसादी वितरण और भजन कीर्तन संगीतमय सुंदरकांड पाठ सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ पुजारी जी अवध
महाराज ने बताया कि यह मेला अषाढी़ मेलों की श्रृंखला में आयोजित होता है जहां इस वर्ष भी आषाढी मेलों की श्रृंखला में यह मेला लगाया गया है। जहां धर्म प्रेमी भक्त जनों, श्रद्धालुओं ने मेले में सम्मिलित होकर हनुमान जी महाराज के दर्शन पूजन का धर्म-लाभ कमाया और मेले का आनंद लिया।