शाहपुर। जनपद घोड़ाडोंगरी की ग्राम पंचायत दूधावानी में आयोजित रामसत्ता के फाइनल में राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य वरिष्ठ भाजपा आदिवासी नेत्री गंगा सज्जन सिंग उईके ग्रामीणों के आग्रह पर रामसत्ता के फाइनल अवसर में शामिल हुई रामसत्ता में विजेता टीम को उनके द्वारा पुरस्कृत किया गया जय दियादेव बाबा मेला समिति के सदस्यों के द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मैं लगातार पूर्व के वर्षों से इस आयोजन में शामिल होती आ रही हूं पहले आयोजन छोटे रूप में आयोजित होता था परंतु वर्षों के बीतने के साथ लगातार इसका रुप भव्य होता जा रहा है जय दियादेव बाबा रामसत्ता समिति के अध्यक्ष तालन कवडे एवं उनकी आयोजन समिति का हृदय से साधुवाद करना चाहती हूं जो इस आयोजन को इतने बेहतर ढंग से भव्य करने के साथ-साथ लगातार संचालित करते आ रहे हैं साथ ही इस आयोजन एवं क्षेत्र के लिए मेरी हमेशा कोशिश रहेगी कि मुझसे जो भी संभव होगा क्षेत्र के लिए करूंगी साथ ही इतनी रात को इतनी भारी संख्या में इतनी कड़ी ठंड में जो लोग शामिल हुए हैं उनका भी धन्यवाद करती हूं उनके साथ इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय भी उपस्थित थे उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारे पूर्व विधायक स्वर्गीय सज्जन भैया भी क्षेत्र में लगातार संपर्क करते थे उनके समय से ही इस मेले का शुभारंभ किया गया आज समिति की सक्रियता से यह आयोजन इतना भव्य हो गया है इसके लिए समिति के सभी सदस्य एवं दूधावानी फुलगोहान बॉसबोडी खरागोंदी खखरा कोयलारी के ग्रामीण धन्यवाद के पात्र हैं कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष राजेश महतो भी उपस्थित हुए उन्होंने अपने संबोधन में ग्रामीणों का अभिवादन किया एवं बेहतरीन आयोजन के लिए समिति को धन्यवाद कहा इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष सुशीला धुर्वे सरपंच निशा संजू धुर्वे, पूर्व सरपंच बुध्धु परते भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राकेश अरोरा कांग्रेस नेता आयोजन समिति के संजय साल्वे युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ बिहारे कमलेश यादव रामगोपाल घोड़ाले सीताराम धुर्वे प्रेम वटके सहित हजारों की संख्या में पांच पंचायत से ग्रामीण उपस्थित थे।

