प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ जिले के समस्त स्कूलों में कक्षा 5 वी तक एवं सभी आंगनबाड़ियों में 7 जनवरी तक अवकाश घोषित। बढ़ते शीतलहर को देखते हुए कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने जारी किए आदेश। बता दें कि नए साल के बाद धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। आज प्रातः से ही सूर्य देव ने अपने दर्शन नहीं दिए और शीतलहर की वजह से लोग चौक चौराहे पर आग तपते नजर आए।


