प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / जवाहर नवोदय विद्यालय पवारखेड़ा में कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल 2023 को किया जाएगा। इस परीक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ है, परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन किसी भी कम्प्यूटर सेंटर अथवा अपने मोबाईल से निशुल्क आवेदन लिंक www.navodaya gov.in के माध्यम से भरे जा सकते हैं। कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 निर्धारित है। उक्त जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम एवं प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय पवारखेड़ा ने दी है। उन्होंने कक्षा 5 वीं में अध्ययनरत जिले के छात्रों के अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे अपने बच्चों को जवाहरन नवोदय विद्यालय पवारखेड़ा में कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए निर्धारित तिथि तक आवेदन करना सुनिश्चित करें ।

