टीकमगढ़। बुधवार 26 अगस्त 2026 को नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम अग्रवाल का जगह-जगह स्वागत हुआ। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल का प्रथम नगर आगमन पर रेलवे स्टेशन से लेकर जगह-जगह डीजे एवं पटाखे फोड़ कर फूल मालाएं पहनाकर शहर में स्वागत हुआ। भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पूनम अग्रवाल का भव्य पटाखे फोड़कर माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं देते हुए स्वागत किया एवं उनका पदभार ग्रहण हुआ। मंच पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल,भाजपा नेता अभिषेक खरे रानू, सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि संगठन समय-समय पर अपनी कार्यकर्ताओं की पहचान कर जमीनी स्तर से कार्यकर्ताओं को पार्टी में पहचान दिलाता है और कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है वह अपने-अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा ईमानदारी के साथ निर्वाह करते हुए संगठन को सशक्त बनाएं। महिला मोर्चा को सशक्त बनाते हुए हमें इसमें महिलाओं की भागीदारी और अधिक बढ़ानी होगी। नवनियुक्त महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने कहा कि संगठन ने जो दायित्व व सम्मान मुझे दिया है यह सम्मान प्रत्येक महिला मोर्चा के कार्यकर्ता का है और हम सब कार्यकर्ता महिला मोर्चा को सशक्त बनाते हुए पार्टी को नई ऊंचाइयां पर ले जाएंगे ,सभी ग्राम पंचायतों व विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव ने कहा कि महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उनके प्रत्येक कार्यक्रम में संग दिया और संगठन को सशक्त करने का कार्य किया है पिछले कार्यकाल में महिला मोर्चा ने संगठन की शक्ति को गांव-गांव तक पहुंचाया है और आगे भी हम सब महिला मोर्चा को मिलकर सशक्त बनाने का प्रयास करेंगी। स्मोकिंग महिला मोर्चा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

