कविता अहिरवार /नर्मदापुरम/ मध्यप्रदेश वित सेवा अधिकारी संघ द्वारा वर्ष 2023 का वार्षिक कैलेंडर तैयार किया गया है। यह कैलेण्डर शासकीय अधिकारियों / कर्मचारियों के आयकर गणना, बजट, शासकीय ऑडिट एवं पेंशन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी हैं। बुधवार को वरिष्ठ कोषालय अधिकारी एवं जिला पेंशन अधिकारी नर्मदापुरम श्रीमती रचिता रघुवंशी एवं वित्त सेवा के अन्य अधिकारियों ने नवीन कैलेंडर कमिश्नर नर्मदापुरम श्रीमन शुक्ला, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, अपर कलेक्टर मनोज सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारियों को कैलेंडर भेंट किया। साथ ही कैलेंडर में दी गई वित्त विभाग की प्रमुख योजनाओं, निर्देशों, बजट इत्यादि जानकारी से अवगत कराया। अधिकारियों द्वारा वित सेवा अधिकारी संघ के इस प्रयास की सराहना की गई।

