कविता अहिरवार /नर्मदापुरम/ 4 जनवरी 2023 रात्रि नगरपालिका अधिकारी नवनीत पांडे के निर्देशन में भीषण ठंड से बचाव हेतु नगरीय क्षेत्र के प्रमुख चौराहों मुख्य मार्गों और से बेसहारा असहाय गरीब तबके के लोगों को शीत ऋतु की इस भीषण ठंड से बचाव हेतु रात्रि कालीन अलाव व्यवस्था एवं निराश्रित एवं गरीब वर्ग के लोगों को सर्व सुविधायुक्त रेन बसेरा में नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा ठहराया गया और उन्हें हर संभव सुविधाएं प्रदान करते हुए नगर पालिका के कर्मचारी रात्रि कालीन ड्यूटी पर तैनात रहे। भीषण ठंड से बचाव हेतु हर मुकम्मल प्रयास किए जा रहे हैं।

