प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ ग्वाल नर्मदा सेना का मां नर्मदा सफाई अभियान ने सप्तम वर्ष में प्रवेश किया। इस अवसर पर मार्गदर्शक पार्षद नरेंद्र पटेल द्वारा ग्वाल घाट से मंगलवारा घाट तक नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती नीतू महेंद्र यादव के कुशल नेतृत्व सहित सभी परिषद पार्षदों के मार्गदर्शन में नर्मदा जयंती समारोह हेतु नगर के संम्पूर्ण घाटों पर चल रही साफ-सफाई, रंग रोगन सहित अन्य व्यवस्थाओं के विषय में बताकर नर्मदा जयंती सभी से बड़े हर्षोल्लास के साथ मानने का आग्रह करते हुए ग्वाल नर्मदा सेना सदस्यों को भ्रमण कराया गया। भ्रमण दौरान ग्वाल नर्मदा सेना संयोजक सुनील यादव, सहसंयोजक धनराज यादव, अध्यक्ष सुनील यादव, उपाध्यक्ष मोहन यादव, महामंत्री ललित मोहन यादव, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, मीडिया प्रभारी भाई कपिल यादव, सचिव भूपेन्द्र यादव, सहसचिव किशन भदौरिया, प्रचार-प्रसार मंत्री सीताराम यादव (खोजनपुर) विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने 28 जनवरी 2023 दिन शुक्रवार को समय प्रातः 09.00 बजे ग्वाल घाट पर नर्मदा जयंती समाज के सभी वरिष्ठों, मातृशक्ति सहित सकल समाज जनों की गरिमामय उपस्थिति में हर्षोल्लास से मनाए जाने पर विचार-विमर्श किया।

