प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ मॉं नर्मदा जयंती महोत्सव 2023 हेतु शहर के अनेकों स्थानों पर पेंटिंग चित्रकारी किए जाने हेतु नगर पालिका द्वारा बाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 09-01-2023 से 15-01-2023 तक स्कूली छात्र/छात्राओं एवं अन्य प्रतिभागियों द्वारा किया जाना है। इस प्रतियोगिता में स्कूली छात्र/छात्राओं के अतिरिक्त नगरीय क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति इस प्रतियागिता मे भाग ले सकता है। जिसके अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ चित्रकारी करने वाले विद्यार्थी को प्रथम पुरूष्कार 5100 रूपये, द्वितीय पुरूष्कार 2100/- एवं तृतीय पुरूष्कार 1100/- रूपये वितरित किया जावेगा। पेंटिंग एवं चित्रकारी हेतु सामग्री नगर पलिका परिषद द्वारा उपलब्ध कराई जावेगी । चित्रकारी एवं पेंटिंग की इस प्रतियोगिता में भाग लेने एवं सामग्री प्राप्त करने हेतु नगर पालिका कार्यालय में श्रीमति दिव्या मिश्रा सिटी मैनेजर मोबाईल नम्बर 8770568110 पर संपर्क कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

