प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया कि मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित की जा रही अंडर 22 परमानंद भाई पटेल ट्रॉफी इंटर डिविजनल प्रतियोगिता के तीसरे लीग मैच में गुरुवार के दिन खेले गए मैच में रीवा संभाग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। नर्मदापुरम टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आदर्श दुबे की शानदार शतक 108 रन तथा अथर्व महाजन के नाबाद शतकीय पारी 107 रनों की बदौलत 4 विकेट खोकर 330 रन बनाए। टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अखिल यादव ने 72 रनों का योगदान दिया। रीवा संभाग की ओर से गेंदबाजी करते हुए रोहित गुप्ता विनीत बघेल शाश्वत सिंह अनंत दुबे ने 1-1 विकेट लिए। मैच के दूसरे दिन का खेल कल सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा। मैच में मैच ऑब्जर्वर की भूमिका, सिलेक्टर की भूमिका सत्यम चौधरी, अंपायर की भूमिका शांतनु पित्रे एवं सचिन पाराशर स्कोरर की भूमिका विशाल शर्मा निभा रहे हैं।

