प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे पर दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है, आज शुक्रवार दोपहर एक स्विफ्ट कार एमपी 04 CE-1747 और बाइक एमपी 37 एमडब्ल्यू 1218 के चालक की आमने-सामने की टक्कर में स्विफ्ट कार आगे से डैमेज हो गई और बाइक को भी नुकसान हुआ है। बता दें कि इसी चौराहे पर 2 माह पूर्व में ट्रेवल्स संचालक अनुराग चतुर्वेदी का भी एक्सीडेंट हो गया था और दुर्घटना का स्पॉट भी वही है । चुंकि सिविल लाइन एरिया है इसीलिए इस मार्ग पर यातायात का दबाव भी काफी अधिक होता है।

