प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ म.प्र.की जीवन रेखा माँ नर्मदा के लाडले सपूत मनोज करैया ने जिसकी लहरों पर अभ्यास कर सिर्फ म.प्र.,राष्ट्रीय स्तर ही नही बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की तैराकी स्पर्धा मे अपना जलवा दिखा चुके है। दिल्ली मे आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा सर्विसेज प्रतियोगिता मे अपना जादुई जलवा दिखाते हुये। मप्र.के खाते मे 50 मी.बटरफ्लाई मे कांस्य पदक दिलवाने मे कामयाब हुये। उल्लेखनीय है कि मनोज करैया ने नर्मदा की गोद से प्रारंभ की तैराकी प्रतियोगिताओं मे प्रदेश स्तर से लेकर राष्ट्रीय ही नही अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे भागीदारी कर उदीयमान तैराक की श्रेणी मे आकर लगातार तरण ताल की तरंगों पर अपना जादुई जलवा दिखाकर नर्मदा का सच्चा सपूत होने का जोहर दिखाया हे। श्री करैया को इष्ट मित्रो, खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों ने बधाई एंव शुभकामनाएं दी हैं।

