प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 2023 में त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए विधानसभा आब्जर्वर में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय की नियुक्ति की गई हैं। एआईसीसी के त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार द्वारा जारी की गई सूची में नर्मदापुरम जिले से इटारसी निवासी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में विधानसभा ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।