प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / इटारसी के सबसे बड़े व्यावसायिक संगठन संयुक्त व्यापार महासंघ द्वारा प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी नर्वबर्ष मिलन समारोह शनिवार 7 जनवरी 2023 को शाम 8 बजे से साई कृष्णा रिसोर्ट में आयोजित किया जायेगा। आयोजन को लेकर संघ के पदाधिकारियों द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस वर्ष इस आयोजन में अतिथि के रूप में सांसद राव उदय प्रताप सिंह, नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, पूर्व गृह राज्य मंत्री विजय दुबे काकू भाई, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रवी जयसवाल व अन्य वरिष्ठ व्यापारी उपस्थित रहेंगे।

