प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव नर्मदा अपना अस्पताल स्थित प्राकृतिक आवास “तपोवन” पहुंचे। प्रदेश प्रभारी ने पूर्ण रूप से प्राकृतिक संसाधनों से निर्मित “तपोवन” का भ्रमण किया व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राजेश शर्मा ने तपोवन के विषय मे विस्तार से बताया। तपोवन के निर्माण के पीछे के उद्देश्य पर डॉ. राजेश शर्मा ने बताता कि हम” वैदिक सनातन स्वास्थ्य चिंतन” को आधार मानकर सेवा में रत हैं और ये प्राकृतिक आवास उसी की एक कड़ी है। यह आवास शारीरक, मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा को बहुगुणित कर देता है। यहाँ आने वाले सभी लोग एक बात मुख्य रूप से बताते हैं कि यहां उन्हें भारहीन महसूस होता है। श्री राव ने इस प्राकृतिक आवास व इसके विचार पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी के साथ भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, दायित्ववान कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722