प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम /नर्मदा पुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया कि मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित की जा रही अंडर 22 परमानंद भाई पटेल मेमोरियल ट्रॉफी इंटर डिविजनल प्रतियोगिता के तीसरे लीग मैच में शुक्रवार के दिन मैच के दूसरे दिन के खेल में नर्मदा पुरम टीम ने अपने कल के स्कोर से आगे खेलते हुए अथर्व महाजन 115 रन चिरंजीव वालिया के शतक 111 रन एवं निखिल राजपूत 67 रन की बदौलत अपनी पारी 9 विकेट खोकर 584 रनों पर घोषित की रीवा संभाग की ओर से गेंदबाजी करते हुए विनीत सिंह बघेल ने 3 विकेट लिए तथा अनंत दुबे 2, विकेट रोहित गुप्ता ने 2 विकेट का योगदान दिया । इसके पश्चात रीवा संभाग ने अपने पहले इनिंग में बल्लेबाजी करते हुए खेल के समाप्त होने तक 1 विकेट खोकर 50 रन बना लिए हैं मैच के तीसरे दिन का खेल आज सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा।

