प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / सांसद राज्यसभा धर्मेन्द्र प्रधान की अनुशंसा पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा 1 निर्माण कार्य के लिए 12 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड बनखेड़ी के पलिया पिपरिया में संचालित सरस्वती ग्रामोदय शिक्षा समिति के लिए व्यावसायिक शिल्प कला कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र भवन के निर्माण के लिए 12 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृत राशि में से प्रथम किश्त के रूप में 6 लाख रूपए कार्य एजेंसी कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग संभाग-1 नर्मदापुरम को जारी कर निर्देशित किया है कि निर्माण कार्य 31 अप्रेल 2023 तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

