प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /लिपिक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रान्तीय संगठन सचिव चन्द्रशेखर दुबे के आकस्मिक
निधन से कर्मचारियों में शोक व्याप्त है। पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि श्री दुबे के आकस्मिक
निधन से संगठन की अपूर्णनीय क्षति हुई है। जिसकी भरपाई संभव नहीं है। सहज स्वभाव, संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करना। लिपिक आंदोलन में भी सक्रिय रहते हुए उन्होंने प्रांतीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई थी। कर्मचारी नेता उल्लफत सिंह यादव, रूपेन्द्र गौर, राजेश चौरे, के एन त्रिपाठी, अंजू नारोलिया, विनोद दुबे, अशोक नागर आदि ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722