प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम /आज दिनांक 07/01/ 2023 को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा परिवहन , निर्माण , संग्रहण एवं विक्रय के खिलाफ जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम गनेरा थाना माखन नगर के निकट नाले में दबिश कार्रवाई करने पर लावारिस अवस्था में झाड़ियों में छुपा कर रखे गए लगभग 600 किलो ग्राम महुआ लहान को बरामद कर नष्ट करवाया गया एवं लगभग 30 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है। इसके साथ-साथ नदी किनारे काफी दूर तक अवैध शराब के खिलाफ सर्चिंग की कार्रवाई की गई । आज की उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरी क्षक वृत नर्मदा पुरम बी वासुदेवाचार्य त्रिपाठी, आबकारी आरक्षक नर्मदा प्रसाद मेहरा, धर्मेंद्र बारंगे एवं विकास लोखंडे का उल्लेखनीय योगदान था। आबकारी विभाग नर्मदा पुरम द्वारा मुखबिरों से लगातार सूचनाएं प्राप्त कर अवैध शराब परिवहन, संग्रहण, विक्रय एवं निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई आगे भी जारी रखी जाएगी। आज की उक्त कार्रवाई में जप्त महुआ मदिरा एवं लाहन की कीमत लगभग ₹55,000 आंकी गई है।

