
प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /कृषि उपज मंडी प्रांगण शिवपुर में विश्वेन्द्र सिंह मण्डलोई मित्रमण्डल द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन शिवपुर कप 2023 के अवसर पर शनिवार को मप्र शासन के राज्यमंत्री राव ब्रजेंद्र सिंह यादव शामिल हुए। साथ ही भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी भी उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने कार्यक्रम की भव्यता को अपने संबोधन में व्यक्त किया। जिसमें उन्होंने कहा की यह आयोजन क्षेत्र के नवयुवको के लिए एक अच्छी पहल है। जिसमें क्षेत्र के खिलाड़ी बाहर के खिलाड़ियों के प्रदर्शन से अपने खेल के स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे नर्मदापुरम क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यहाँ से हाकीं क्रिकेट निशानेबाज़ी सहित अनेक खेलों में नर्मदापुरम को गौरवान्वित किया है। हम यहाँ के खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते है की आप भी मेहनत के साथ आगे बड़े और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करे। दोनों अतिथियों ने आयोजन के लिए टीम विश्वेन्द्र सिंह मंडलोई को शुभकामनाएँ दी साथ आगे भी ऐसे आयोजन में आने की सहमति देकर खेल प्रेमियों को शुभकामनाएँ दी। रणजी टीम में खेल रहा क्षेत्र का गौरव बिसोनी कला निवासी गौरव यादव आज छोटे से गाँव से खेल प्रतिभा को सर्वोपरि मानकर आज अपनी मेहनत के बल पर मप्र रणजी टीम में अपने उम्दा प्रदर्शन से क्षेत्र को गौरवान्वित किया।कल विदर्भ के ख़िलाफ़ 4 विकेट लेकर अपनी टीम को विजय श्री दिलाने में मदद की। वहीं विगत माह पहले फ़ाइनल मैच में घातक गेंदबाज़ी करके ख़िताब टीम के नाम करवाने में मदद की गौरव यादव का करियर बिसोनी टेनिस बाल से शुरू हुआ। जिसमें उसकी सफलता में दादाजी बालाराम यादव ने हिम्मत देकर इस युवा को उचित स्थान पर पहुँचाने में मदद की।
*यादव समाज की धर्मशाला का किया निरीक्षण*
शिवपुर में बन रहे यादव समाज के भवन के अवलोकन पर कहा इतना भव्य और आधुनिक भवन आज तक समाज के क्षेत्र में कही देखने को नहीं मिला यह भवन वाक़ई में अद्भुत है। भवन की कल्पना करना बेहद प्रेरणादायी कार्य होगा। हमारा प्रयास रहेगा ऐसे ही भवन सामाजिक क्षेत्र में बने जिससे सामाजिक लोगो को सुविधा मिल सके। इतने बड़े भवन बनाने की कल्पना को साकार करने के लिए योगेन्द्र मंडलोई और पूरी टीम को शुभकामनाएँ। उक्त क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये विश्वेन्द्र सिंह मंडलोई ज़िला उपाध्यक्ष भाजयूमो द्वारा द्वितीय पुरस्कार 41000 यजुवेन्द्र सिंह मंडलोई द्मंडलोई वेयरहाउस द्वारा दिया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता योगेन्द्र सिंह मंडलोई, संतोष पारिख, हंसराय, मृगेंद्र सिंह मंडलोई, प्रीति शुक्ला, जान मोहम्मद मंसूरी, रामचंद्र पटेल, वरुण पटेल, राहुल पटेल, अनिल अग्रवाल, आयुष यादव, सज्जन पटेल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

