प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / शनिवार को शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा की छात्राओं को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ उमेश कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में जैव विविधता अध्ययन के तहत वन विभाग कैंपस में भ्रमण करवाया गया। जिसमें छात्राओं को विभिन्न पौधों की प्रजातियां फूलों की प्रजातियां एवं क्षेत्र में पाए जाने वाले जंतु जैसे पक्षी, तितलियां, गिलहरी आदि जीवों को बायनाकुलर का उपयोग कर अध्ययन करवाया गया। छात्राओं के साथ इस दौरान प्राणी शास्त्र विभाग डॉ. सतीश बालापुरे एवं वनस्पति शास्त्र विभाग रजनीकांत वर्मा उपस्थित रहे। छात्राओं को भ्रमण से पूर्व प्राचार्य डॉक्टर उमेश कुमार धुर्वे द्वारा जैव विविधता का महत्व पौधों एवं जंतुओं की सहभागिता एवं पर्यावरण में उपस्थित समस्त जीव जंतु की सहभागिता के बारे में विस्तृत व्याख्यान दिया गया।