प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम / रजक समाज समन्वय प्रकोष्ठ नर्मदापुरम के जिलाध्यक्ष राम गोपाल मालवीय को मध्य प्रदेश कांग्रेश रजक समाज समन्वय प्रकोष्ठ का प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रदेश अध्यक्ष और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। श्री मालवीय की नियुक्ति पर कांग्रेस नेतृत्व का आभार करने वाले में नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश शर्मा , अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के संयोजक कुलदीप पटेल , धर्म एवं उत्सव प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनिल त्रिवेदी , नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका अनोखेलाल राजोरिया, धर्मेन्द्र तिवारी , पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अजय सैनी , रजक समाज जिला अध्यक्ष महेश बाथरे, राजेश राठौर बब्लू , अमित खत्री , कुलदीप राठौर, इमरत मालवीय, शिवमंगल सिंह चौहान , कपिल यादव , विक्की आर्य , बलवीर चौहान , शेख पप्पू , फैजान उल हक , राजेन्द्र दोहरे , राजू राजोरिया , विशाल प्रधान , देवेन्द्र दुबे , अशोक अहिरवार, संदीप मालवीय, विमलेश मालवीय आदि कांग्रेस जन शमिल है।