प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ मामला महिला थाने का है। करीब डेढ़ से एक विधवा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 32 वर्षीय विधवा से शादी का झांसा देकर रेप का प्रकरण दर्ज हुआ है। पुलिस ने 24 वर्षीय युवक पर केस दर्ज कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक महिला से डेढ़ साल से शोषण
कर रहा था। दुष्कृत्य की घटना शहर के एक होटल की बताई गई है। जहां आरोपी युवक गर्लफेंड और बॉयफ्रेंड का परिचय देकर रूम बुक करता था। करीब 8, 10 बार युवक ने रेप की वारदात उसी होटल में की है। आरोपी द्वारा मारपीट करने पर पीड़िता महिला ने महिला थाने
में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी अशोक मीना (24) निवासी जमुनिया सेमरी हरचंद के खिलाफ 376, मारपीट सहित एससीएसटी
एक्ट के तहत केस दर्ज किया। केस दर्ज की सूचना मिलते ही आरोपी अशोक फरार हो गया था। जानकारी मिलने पर महिला थाने की पुलिस
ने उसे पकड़ लिया है। महिला थाना प्रभारी सुरेखा निमोदा ने बताया
32 साल की पीड़िता का एक बेटा है। आरोपी युवक अशोक मीना नारायण नगर में किराए के मकान में रहता है। डेढ़ साल पहले महिला से युवक की जान पहचान हुई। युवक ने महिला और उसके बेटे को सहारा देने और शादी करने का वादा किया। महिला को झांसे में लेकर उससे प्रेम जाल में फंसा कर एक निजी होटल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं। उसने होटल में 9-10 बार ले जाकर रेप किया। इसके अलावा युवक ने अपने कमरे पर भी महिला से दुष्कृत्य किया है। इस दौरान महिला ने उससे शादी करने की बात कही तो युवक ने इंकार करते हुए महिला से मारपीट की। 5 जनवरी को महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत की, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का प्रकरण दर्ज किया। गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बता दें कि केस दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया था। लेकिन पुलिस ने युवक के मोबाइल की लोकेशन खातेगांव के पास एक गांव की मिली। जिस पर एसआई दिनेश मिश्रा, प्रआ दीपक मीना टीम के साथ गांव पहुंच और घेराबंदी कर गांव वालों की मदद से युवक को पकड़ा लिया।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722