प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / (इटारसी) संयुक्त व्यापार महासंघ इटारसी का दसवां वार्षिक मिलन समारोह 7 जनवरी शनिवार रात्रि 8:30 बजे से साईं कृष्णा रिसोर्ट में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सीताशरन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, पूर्व गृह राज्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन विजय कुमार दुबे काकूभाई, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रवि किशोर जयसवाल एवं संरक्षक मंडल सुधीर गोठी, मोहनलाल चैलानी, अशोक लालवानी, सतीश बैसाखीया, गुलाबचंद अग्रवाल, कर्मवीर गांधी, मुकेश कुमार नेमीचंद जैन, मेघराज राठी सहित लगभग 600 व्यापारियों की उपस्थिति में गरिमा पूर्ण आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें व्यापार संघ द्वारा अपनी 10 प्रमुख मांगो से अतिथियों को अवगत कराया गया। जिसे नगर पालिका अध्यक्ष ने स्वीकार करते हुए जल्द ही इस पर काम करने का आश्वासन प्रदान किया। मांगो में प्रमुख जनता दुकानदार संघ की समस्या रही। जिस पर विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने जल्द ही बैठक कर इस समस्या का स्थाई समाधान निकालने की बात कही।
*व्यापार संघ की प्रमुख 10मांगे*
1.कच्ची दूकानों को पक्की करने हेतु एक साथ अनुमति पूर्व में दुर्गा चौक एवं चावल की दुकानों के अनुसार हो।
2. न. पा. की दुकानों की मरम्मत स्वयं वित्तीय के रूप में सभी दुकानदारों को अनुमति प्रदान करना।
3. न. पा. दुकानों की नामान्तरण प्रक्रिया पूर्व के अनुसार सरल हो। 4. न. पा. की दुकानों की खरीद पर दुकानदारों को पूर्व के अनुसार स्थानांतरित की जाये न कि रजिस्ट्री के नाम पर अधिक रजिस्ट्री शुल्क।
5. पुरानी इटारसी में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण।
6. बाजार में फल-फ्रूट, सब्जियों या फुटकर व्यवसाय करने वालों की जगह निर्धारित हो ताकि आने जाने में रास्ते सुगम हो ।
7. उचित पार्किंग व्यवस्था जिससे व्यापारियों को किसी परेशानी का सामना नही करने पड़े।
8. बाजार क्षेत्र में सीसीटीव्ही कैमरे की व्यवस्था।
9. गांधी ग्राउंड की न्यू मार्केट में मीनाक्षी ड्रेसेस से कुसुम साड़ी तक की सीमेंट रोड का निर्माण।
10.आवारा मवेशियों के कारण रोजाना लोग घायल होते है।
इसीलिए आवारा पशुओं जैसे गाय और सांड को शहर से बाहर गोशाला में छोड़ना आवारा स्वान की नसबंदी किया जाना एवम उन्हे शहर की सीमा से बाहर करना।
आदि विषयों पर खुलकर बात हुई। सचिव प्रतिवेदन में सन्मुख दास सन्नी चेलानी ने पिछले वर्ष का लेखा-जोखा पेश किया एवं संगठन को मजबूती देने पर विचार दिया। सदस्यता प्रभारी एवं कोषाध्यक्ष राजेंद्र बबलू अग्रवाल ने सदस्यता पर प्रकाश डाला एवं जिन शहर प्रभारियों ने सदस्यता अभियान में पुरजोर सहयोग किया है उन्हें सम्मानित किया।विनोद कसारा, लकी खान, मपन लालवानी, अजीत अठोतरा को भी सम्मानित किया गया। अध्यक्ष दीपक हरिनारायण अग्रवाल ने व्यापारिक समस्याओं पर प्रकाश डाला। अर्जुन भोला महामंत्री युवा शाखा ने क्षेत्र में बड़ा उद्योग लगाने पर प्रकाश डाला। कर्मवीर गांधी ने रविवार दुकान खोलने पर जोर दिया। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने सभी समस्याएं पूर्ण करने पर आश्वासन दिया। मंच संचालन धर्मेश सिंघवी ने किया। धर्मेश सिंघवी ने एवं युवा शाखा अध्यक्ष लकी गुरियानी ने आभार व्यक्त किया।

