प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया कि मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित की जा रही अंडर 22 परमानंद भाई पटेल ट्रॉफी इंटर डिविजनल क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में रविवार के दिन रीवा संभाग ने अपने कल के स्कोर से आगे खेलते हुए 436 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके पश्चात नर्मदा पुरम संभाग ने दूसरी इनिंग में बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 296 रन बनाए टीम की ओर से तनय जैन ने 108 रन तथा अखिल यादव ने 69 रनों की पारी खेली। रीवा संभाग की ओर से गेंदबाजी करते हुए आकाश पिनाका ने 5 विकेट लिए। इस प्रकार नर्मदापुरम ने पहली पारी की 148 रन के बढ़त के आधार पर मैच में 3 पॉइंट अर्जित किए और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमी फाइनल मैच जबलपुर में शहडोल संभाग के साथ होगा। मैच के पश्चात मुख्य अतिथि मैच ऑब्जर्वर अनिल जोशी, नर्मदा पुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन सचिव अनुराग मिश्रा, सिलेक्टर सत्यम चौधरी ने नर्मदा पुरम के खिलाड़ी आदर्श दुबे तथा रीवा संभाग के खिलाड़ी शिवांग कुमार को संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर मैच के अंपायर शांतनु पित्रे, सचिन पाराशर, संजय नाफड़े, राजेश चौरे, मनोहर बिलथरिया, सुनील शर्मा, आलोक कुलश्रेष्ठ, नितिन महाजन दीवान, मनीष यादव, विशाल शर्मा, विष्णु प्रसाद बोरासी, आकाश चौरे एवं समस्त एनडीसीए स्टाफ मौजूद थे।

