प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / डिंडोरी जिले के ग्राम चांड़ा में हमारा गाँव संगठन के प्रदेश संयोजक दुर्गेश धुर्वे की अध्यक्षता में संगठन की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई । जिसमे केंद्र एवं राज्य द्वारा चलाये जा रहे योजनाओ को जमीनी स्तर तक उतारने एवं पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने के ऊपर चर्चा कर रणनीति बनायीं और तय किया कि जो भी ग्राम/टोला/वनग्राम में शासन की योजना नहीं पहुँच पा रही है वहां प्रशासन के अधिकारियो से बात करके शासन कि हर एक योजना का लाभ दिलाये जाने हेतु संगठन कार्य करेगा और आवश्यकता पड़ने पर उचित मांगो को लेकर आन्दोलन भी करेगा। प्रदेशाध्यक्ष उजियार सिंह ने बताया कि सरकार आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रो का विस्थापन बड़े पैमाने पर कर रहा है जिससे प्रभावित गाँव में रहने वाले प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति को विस्थापन होना पड़ता है और अधिकारी विस्थापन और पुनर्वास के नियमों को पूर्ण रूप से लागू नहीं करते है, जिससे उस गाँव में रहने वाले हर वर्ग के व्यक्ति को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बैठक में रवि ने कहा पूर्व में बहुत से गाँव ऐसे है जो विस्थापित हुये है परन्तु आज भी वहा मूलभूत सुविधाओ का आभाव है और ऐसे गाँवो में शासन की बहुत सी योजनाये लागू नही होता है। ऐसे में हमारा गाँव संगठन सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में ऐसे गाँवो का चयन करके चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन करके सभी गाँवो को शासकीय योजनाओ का लाभ दिलाने हेतु शासन को बाध्य करेगा। बैठक में प्रदेश संयोजक दुर्गेश धुर्वे, प्रदेशाध्यक्ष उजियार सिंह , प्रदेश सचिव रंजीत सर्राटे, प्रदेश RTI प्रमुख रामकरण, प्रदेश संस्कृति एवं रीति रिवाज प्रमुख हरिहर सिंह श्याम, नर्मदापुरम जिला संयोजक शुभम कलम, डिंडोरी जिला संयोजक पवन सांडया, अनूपपुर जिला संयोजक धनराज सिंह श्याम, उमरिया जिला संयोजक महेश परस्ते, शह्डोल जिला संयोजक पारसमड़ी सिंह कवर, ब्लाक संयोजक निवास जिला मंडला अजीत कुमार मार्को सहित अन्य प्रदेश कार्य समिति के सदस्य उपस्थित हुए।

