प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ धार्मिक नगरी नर्मदापुरम में स्वच्छता का संदेश देने के लिए सोमवार को स्कूली बच्चों ने मार्च पास्ट कर जागरूकता का संदेश दिया। बच्चे हाथों में बैनर लिए गगन भेदी नारों से कचरा डस्टबिन में डालने का संदेश दे रहे थे। इस कड़कड़ाती ठंड में छोटे-छोटे बच्चे शहर के निवासियों को संदेश दे रहे हैं कि सफाई का कितना महत्व है। आजादी के समय से ही राष्ट्रपिता गांधीजी भी देश को साफ सफाई का संदेश देते रहे और देखा जाए तो इस समय शहर को नए सीएमओ नवनीत पांडे भी शहर की कायाकल्प बदलने का हर संभव प्रयत्न कर रहे हैं।

