प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / देश के साथ-साथ प्रदेश को सन 2025 तक टीबी रोग से मुक्त रखने का लक्ष्य रखा गया है। सीएमएचओ नर्मदापुरम डॉ. दिनेश देहलवार द्वारा बताया गया कि सब नेशनल सर्टिफिकेशन का कार्य टीबी मुक्त राज्य के लिए जिला नर्मदापुरम को “कांस्य पदक” के लिए नामांकित किया गया है जिस हेतु डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है। 9 जनवरी से सब नेशनल सर्टिफिकेट सर्वे का कार्य जिले के समस्त विकास खंडों में प्रारंभ हो गया है। सीएमएच ओ डॉ. देहलवार द्वारा जिला क्षय केंद्र में नर्मदापुरम में वालनटियरो को हरी झंडी दिखाकर सर्वे के लिए रवाना किया गया है। इस अवसर पर जिला क्षय अधिकारी डॉ. प्रियंका दुबे, डॉ. ओशीन जैन, जिला नोडल महेंद्र पंचोली, जिला मीडिया अधिकारी सुनील साहू एवं समस्त स्टाफ जिला क्षय केंद्र उपस्थित रहा। समस्त वालंटियर डोर टू डोर सर्वे के दौरान समुदाय को टीबी के लक्षण कारण एवं निदान का कार्य करेंगे। उनसे संबंधित जानकारियों को रजिस्टर में एंट्री करेंगे। साथ ही क्षय रोगी की पहचान कर उन्हें इलाज हेतु संस्था में पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे।

