प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम / जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में एक दिवसीय कैम्पस ड्राइव का आयोजन 13 जनवरी 2023 को किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी नर्मदापुरम ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि कैम्पस ड्राइव में शिक्षित बेरोजगार युवतियों को रोजगार के अवसर प्रदान किये जा रहे हैं। रोजगार के लिए इच्छुक युवतिया अपना पंजीयन http://forms.gle/9WVQLP3gruxEN2b26 लिंक पर करा सकते हैं। कैम्पस ड्राइव में ट्राईडेंट, वर्धमान बुदनी, मंडीदीप, स्वतंत्र मेगा भर्ती नर्मदापुरम, आराध्यास ट्रेडिंग, वर्कतुण्ड, नवकिसान बायोटेक वैलस्पन आदि कंपनियों द्वारा चैकर पैकर, क्वालिटी इंस्पेंक्टर, रोबोनौट इंजीनियर, साफ्टवेयर इंजीनियर, मशीन ऑपरेटर, फील्ड आफिसर, टैलिकौलिंग, कम्प्यूटर ऑपरेटर, एकाउन्टेंट शेकर मार्केट आदि के पदों पर रोजगार के अवसर मिलेंगे। अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला उद्योग केंद्र से प्राप्त की जा सकती है।

